Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग का हेलेनिक के विद्वानों को पत्र

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल में एथेंस विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विल्विडाकिस समेत हेलेनिक गणराज्य के विद्वानों को जवाबी पत्र भेजा और चीनी-ग्रीक सभ्यताओं के बीच आपसी सीख के लिए संयुक्त अनुसंधान केंद्र की स्थापना को बधाई दी। इस पत्र में शी चिनफिंग ने कहा कि चीनी सभ्यता का लंबा इतिहास है, वहीं प्राचीन ग्रीक सभ्यता का दूरगामी प्रभाव है। संयुक्त अनुसंधान केंद्र की स्थापना का उद्देश्य चीनी और ग्रीक सभ्यताओं के बीच आपसी सीख के साथ विभिन्न देशों की सभ्यताओं का विकास बढ़ाना है। इसका बड़ा महत्व है।

शी चिनफिंग ने पत्र में आगे कहा कि विकास की प्रक्रिया में विभिन्न राष्ट्रों ने अपनी विशेष सभ्यता वाली पहचान बनाई है। हमें मानव समाज का विकास करने और मानव जीवन के साझे भविष्य का निर्माण करने के लिए विभिन्न सभ्यताओं के प्राचीन स्रोत और व्यापक विषय को समझना पड़ता है। विश्वास है कि संयुक्त अनुसंधान केंद्र इसमें बड़ी भूमिका निभाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version