Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्वीचो और युन्नान प्रांतों के निरीक्षण में शी चिनफिंग के संदेश 

March 22, 2025

क्वीचो और युन्नान प्रांतों के निरीक्षण में शी चिनफिंग के संदेश 

इंटरनेशनल डेस्क : हाल ही में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने दक्षिण पश्चिमी चीन के क्वीचो प्रांत और युन्नान प्रांत का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य तौर पर ग्रामीण पुनरोत्थान, परंपरागत संस्कृति के संरक्षण और विभिन्न जातियों के समान विकास पर जोर लगाया।

क्वीचो और युन्नान चीन में बहुजातीय क्षेत्र है और विभिन्न जातियों की रंगबिरंगी संस्कृतियां देखने को मिलती हैं। शी चिनफिंग ने इस बार खास तौर पर क्वीचो स्थित तुंग जाति की सबसे बड़ी बस्तियों में से एक चाओशिंग तुंग गांव और युन्नान स्थित ली च्यांग के पुराने शहर का दौरा किया, जिससे अल्पसंख्यक जातियों के प्रति उन का गहरा सरोकार प्रतिबिंबित हुआ। उन्होंने दोनों स्थानों से अपनी विशेषता के अनुसार विकास और खुलेपन की मांग की।

क्वीचो एक आंतरिक भूमि वाला प्रांत है और पहाड़ी प्रांत भी है। इसके प्रति शी चिनफिंग ने कहा कि क्वीचो प्रांत को मुख्य तौर पर  काउंटी सिटी के माध्यम से शहरीकरण का निर्माण कर व्यवसायों की समृद्धि और जन कल्याण बढ़ाना चाहिए। इसके साथ ठोस स्थिति के अनुसार पहाड़ विशेष उच्च कुशलता वाली कृषि का विकास करना और बाजारी प्रतिस्पर्द्धात्मक शक्ति संपन्न विशिष्ट व्यवसाय तैयार करना 

युन्नान चीन के लिए दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्वी एशिया के उन्मुख एक खिड़की है। युन्नान के विकास के प्रति शी चिनफिंग ने कहा कि वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी सृजन के मार्गदर्शन में बड़े संसाधन व्यवसाय निर्मित करना और रणनीतिक महत्व संपन्न नवोदित व्यवसाय व भविष्य के व्यवसाय का सक्रिय विकास करना चाहिए। उन्होंने युन्नान से पड़ोसी देशों के साथ आर्थिक, वैज्ञानिक व तकनीकी, चिकित्सा व सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाने की मांग भी की ताकि एक साथ बेल्ट एंड रोड निर्माण किया जाए।

शी ने अनेक बार कहा है कि चीनी आधुनीकीकरण और समान समृद्धि बढ़ाने में एक भी जाति पीछे नहीं रहनी चाहिए। इन दो प्रांतों के निरीक्षण से उनका पूरी जनता की समान समृद्धि वाला आधुनीकीकरण बढ़ाने का संकल्प और दूरदर्शिता को भी दर्शाया गया है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें