इंटरनेशनल डेस्क: 4 मई, युवा दिवस के अवसर पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महा सचिव शी चिनफिंग ने चीन युवा मई चतुर्थ पदक, यानी नव युग युवा अग्रणी पुरस्कार के प्राप्तकर्ताओं के प्रतिनिधियों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए एक पत्र लिखा, जिसमें आशा प्रकट की कि आप कड़ी मेहनत करेंगे और अन्य युवाओं को प्रेरित करेंगे कि वे अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों को देश के समग्र विकास में एकीकृत करें, अपने-अपने पदों पर लगातार नई उपलब्धियां हासिल करें और इस नई यात्रा में अपनी युवा शक्ति का योगदान दें।
किसी राष्ट्र की समृद्धि तभी होती है जब उसके युवा समृद्ध होते हैं; किसी राष्ट्र की शक्ति तभी होती है जब उसके युवा सशक्त होते हैं। महासचिव शी चिनफिंग युवा कार्यों को अत्यंत महत्व देते हैं और हमेशा से ही युवा पीढ़ी के विकास और उन्नति के प्रति चिंतित रहे हैं।
चीनी विशेषता वाले समाजवाद का नया युग एक महान युग है जिसमें युवाओं के पास देने के लिए बहुत कुछ है और वे निश्चित रूप से महान उपलब्धियां हासिल करेंगे। आज, नए युग में चीन के युवा चीनी राष्ट्र के विकास के सर्वोत्तम काल में जी रहे हैं और “स्वर्ग द्वारा सौंपी गई महान जिम्मेदारियों” के ऐतिहासिक मिशन का सामना कर रहे हैं।
आदर्श जीवन की दिशा तय करते हैं, और विश्वास किसी करियर की सफलता या असफलता का निर्धारण करता है। युवाओं के आदर्श और विश्वास राष्ट्र के भविष्य के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं। युवाओं के उच्च आदर्श और अटूट विश्वास किसी देश और राष्ट्र की प्रगति के लिए एक अजेय प्रेरक शक्ति हैं। महासचिव शी चिनफिंग के मन में, युवा आदर्श और युवा संघर्ष ही चीनी भावना और चीनी शक्ति की जीवंतता का स्रोत हैं।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)