Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग की आर्थिक विचारधारा की रूपरेखा प्रकाशित

सीपीसी केंद्रीय कमेटी के प्रचार विभाग और राष्ट्रीय विकास व सुधार आयोग द्वारा संपादित शी चिनफिंग की आर्थिक विचारधारा की रूपरेखा पुस्तक हाल ही में चीनी उच्च शिक्षा प्रकाशन गृह और जन प्रकाशन गृह से प्रकाशित की गयी है।

ध्यान रहे 18वीं सीपीसी राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद शी चिनफिंग द्वारा केंद्रित रहने वाली सीपीसी केंद्रीय कमेटी ने व्यवस्थित रूप से चीनी आर्थिक विकास का सार किया और आर्थिक कार्य के नियमों की समझ निरंतर गहराकर सिलसिलेवार नये विचार व नयी रणनीतियां प्रस्तुत कीं और चीनी आर्थिक विकास का नेतृत्व कर ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं और ऐतिहासिक परिवर्तन पूरा किया, जिससे शी चिनफिंग के आर्थिक विचार बनते गए।

इस पुस्तक ने शी चिनफिंग के आर्थिक विचारों के बड़े महत्व, ऐतिहासिक स्थान, विशेषताओं, वैज्ञानिक व्यवस्था, बुनियादी विषयों और व्यवहार की मांग पर प्रकाश डाला और व्याख्यान किया कि शी चिनफिंग के आर्थिक विचार नये युग में शी चिनफिंग की चीनी विशेषता वाले समाजवादी विचारधारा का महत्वपूर्ण अंग है, जो नये युग में चीनी आर्थिक कार्य का मार्गदर्शन है।

ये भी पढ़ें : Israel VS Iran War: जानें दोनों देशों में से किसकी करेंसी है सबसे ज्यादा मजूबत

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

Exit mobile version