Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

हंगरी में हंगेरियन-चीनी द्विभाषी स्कूल के छात्रों को शी चिनफिंग का जवाबी पत्र

January 31, 2023

हंगरी में हंगेरियन-चीनी द्विभाषी स्कूल के छात्रों को शी चिनफिंग का जवाबी पत्र

हाल ही में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हंगरी में हंगेरियन-चीनी द्विभाषी स्कूल के छात्रों को जवाबी पत्र भेजकर हंगरी के किशोरों को चीन के बारे में अधिक जानने और चीन-हंगरी दोस्ती के विकास के लिए दूत बनने को प्रोत्साहित किया। शी चिनफिंग ने कहा कि मैं और मेरी पत्नी खरगोश वर्ष के वसंत महोत्सव के दौरान आपका पत्र पाकर बहुत खुश हैं। मुझे अभी भी 2009 में हंगरी-चीनी द्विभाषी स्कूल में शिक्षकों और छात्रों के साथ हुई बातचीत याद है। यह जानते हुए कि आप लंबे समय से चीनी सीखने में लगे हुए हैं और चीन व हंगरी के बीच दोस्ती में योगदान देने के लिए दृढ़ हैं, मैं आपकी प्रशंसा करता हूं।

शी चिनफिंग ने जोर देकर कहा कि चीन और हंगरी दोनों का लंबा इतिहास और शानदार संस्कृति है, दोनों देशों के लोग पारंपरिक रूप से मित्रवत हैं, और मानविकी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान घनिष्ठ हो रहे हैं। हाई स्कूल की पढ़ाई के बाद आपका चीन के विश्वविद्यालयों में स्वागत है। मुझे यह भी
उम्मीद है कि अधिक से अधिक हंगरी के किशोर चीनी की पसंद करेंगे और चीनी सीखेंगे। जब मौका मिलें तो चीन में घूमें और देखें। आज के चीन और चीन के इतिहास व संस्कृति के बारे में अधिक जानें। चीन-हंगरी मित्रता के विकास के लिए दूत बनने की कोशिश करें।

हंगेरियन-चीनी द्विभाषी स्कूल सितंबर 2004 में स्थापित किया गया था। वह मध्य और पूर्वी यूरोप में एकमात्र सार्वजनिक पूर्णकालिक स्कूल है, जो शिक्षण के लिए चीनी और मेजबान देश की भाषा का उपयोग करता है। वर्तमान में इसमें 12 ग्रेड, 20 कक्षाएं और 530 छात्र हैं। अक्टूबर 2009 में, तत्कालीन चीनी उप राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हंगरी का दौरा करते हुए हंगेरियन-चीनी द्विभाषी स्कूल का दौरा किया था।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें