Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

मॉरिटानिया के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए शी चिनफिंग के विशेष दूत

August 2, 2024

मॉरिटानिया के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए शी चिनफिंग के विशेष दूत

1 अगस्त को इस्लामिक गणराज्य मॉरिटानिया के राष्ट्रपति मोहम्मद औलद ग़ज़ौनी के निमंत्रण पर, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष दूत और सीपीपीसीसी की राष्ट्रीय समिति के उपाध्यक्ष वांग कुआंगछ्येन ने राष्ट्रपति मोहम्मद औलद ग़ज़ौनी के राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। ग़ज़ौनी ने वांग कुआंगछ्येन से मुलाकात की।

वांग कुआंगछ्येन ने ग़ज़ौनी को राष्ट्रपति शी चिनफिंग की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चीन चीन-मॉरिटानिया सम्बंधों के विकास को बहुत महत्व देता है और राजनीतिक आपसी विश्वास को मजबूत करने, व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने, लोगों के बीच सम्बंधों को बढ़ाने और और बेहतर द्विपक्षीय सम्बंधों की संभावनाएं खोलने के लिए मॉरिटानिया के साथ मिलकर काम करने को तैयार है।

ग़ज़ौनी ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग के प्रति अपना उच्च सम्मान और हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त कीं, और अपने उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए एक विशेष दूत भेजने के लिए राष्ट्रपति शी चिनफिंग को ईमानदारी से धन्यवाद दिया। ग़ज़ौनी ने कहा कि मॉरिटानिया पक्ष दोनों देशों के बीच पारंपरिक मित्रता को महत्व देता है और मॉरिटानिया-चीन संबंधों को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए चीन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग को और गहरा करने का इच्छुक है।

(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें