Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

मालदीव के राष्ट्रपति पद ग्रहण समारोह में शामिल हुईं शी चिनफिंग की विशेष दूत शन यीछिन 

November 19, 2023

मालदीव के राष्ट्रपति पद ग्रहण समारोह में शामिल हुईं शी चिनफिंग की विशेष दूत शन यीछिन 

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइजू के निमंत्रण पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की विशेष दूत और स्टेट काउंसलर शन यीछिन ने 17 नवंबर को मालदीव की राजधानी माले में राष्ट्रपति मुइजू के पदग्रहण समारोह में भाग  लिया ।18 नवंबर को मुइजू ने राष्ट्रपति भवन में शन यीछिन से मुलाकात की ।

शनयीछिन ने मुइजू को राष्ट्रपति शी चिफिंग की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं पहुंचायीं ।उन्होंने कहा कि चीन दोनों देशों के संबंधों को बहुत महत्व देता है । चीन नयी स्थिति में मालदीव के साथ उच्च स्तर का राजनीतिक मार्गदर्शन मजबूत करने ,विकास रणनीतियों के जुड़ाव को गहराने ,विभिन्न क्षेत्रों की आवाजाही का विस्तार करने और गुणवत्ता से बेल्ट एंड रोड निर्माण बढ़ाने का उत्सुक है ताकि भविष्य के उन्मुख चीन-मालदीव सर्वांगीण मैत्रीपूर्ण साझेदारी का नया अध्याय जोड़ा जाए।

राष्ट्रपति मुइजू ने कहा कि नयी मालदीव सरकार एक चीन सिद्धांत पर कायम रहेगी ,चीन के साथ बेल्ट एंड रोड निर्माण में सक्रिय रहेगी और विभिन्न क्षेत्रों के बीच व्यावहारिक सहयोग बढ़ाएगी ।मालदीव चीन के साथ हाथ मिलाकर मालदीव-चीन संबंधों का नया अध्याय जोड़ने की प्रतीक्षा कर रहा है ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें