Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग के भाषण की अफ्रीकी देशों ने प्रशंसा की

September 8, 2024

शी चिनफिंग के भाषण की अफ्रीकी देशों ने प्रशंसा की

चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के पेइचिंग शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भाषण दिया। सम्मेलन में उपस्थित मेहमानों ने कहा कि शी चिनफिंग के भाषण में चीन-अफ्रीका संबंधों के विकास के इतिहास का सिंहावलोकन करने के साथ भविष्य में विकास का नया स्तर तय किया गया। इससे उच्च स्तरीय चीन-अफ्रीका साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण के लिये दिशा बतायी गयी।

जाम्बिया के राष्ट्रपति हाकैंडे हिचिलेमा ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अपने भाषण में आधुनिकीकरण बढ़ाने के लिये चीन और अफ्रीका के बीच दस साझेदारी कार्य प्रस्तुत किये। इसका ध्यान पूरी तरह से चीन और अफ्रीकी देशों के बीच सहयोग पर केंद्रित हुआ। हमारे बीच व्यापक सहयोग से एक और सुरक्षित, अनवरत व सुंदर दुनिया का निर्माण किया जाएगा। चीन स्थित कोमोरोस के काउंसलर ने कहा कि चीन-अफ्रीका संबंधों को नये युग में सभी मौसमों के अनुरूप साझा भविष्य वाले समुदाय तक उन्नत किया गया।

इससे अफ्रीका को विकास के ज्यादा अवसर मिलेंगे और चीन व अफ्रीकी देशों के बीच सहयोग बढ़ाया जाएगा। बुर्किना फासो के विदेश मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग के भाषण में हम जानते हैं कि आधुनिकीकरण बढ़ाने में अफ्रीका की तत्काल इच्छा को चीन समझता है। अब व्यापक क्षेत्रों में चीन दुनिया में आगे है। हम चीन से बहुत कुछ सीख सकते हैं। हम चाहते हैं कि सहयोग से चीन के साथ समान विकास किया जाएगा।

वहीं, अफ्रीकन फेडरेशन ऑफ चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महासचिव अला इज्जी ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ध्यान से चीन और अफ्रीका के बीच सहयोग के लिये खाके की योजना बनायी। चाहे राजनीतिक स्तर पर हो या आर्थिक स्तर पर, चीन हमेशा अफ्रीका का सबसे महत्वपूर्ण साझेदार है।

कैमरून के कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि जैसा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि हम बेल्ट एंड रोड के ढांचे में व्यापक सहयोग करेंगे। कृषि बढ़ाने में चीन के नये कदमों से अफ्रीका के मशीनीकरण और औद्योगिक वर्धित मूल्य को बढ़ाया जाएगा। किसानों की आय में भी काफी बढ़ोतरी होगी।

ज़िम्बाब्वे के व्यापार संवर्धन संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि चीनी शैली का आधुनिकीकरण तेजी से विकसित हो रहा है। अफ्रीका के लिये चीन न सिर्फ व्यापारिक साझेदार है, बल्कि सीखने का उदाहरण भी है। अफ्रीका में मुक्त व्यापार क्षेत्र का निर्माण तेजी से हो रहा है। इससे हमारे दोनों पक्षों को सहयोग के अधिक अवसर मिलेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें