Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

पत्रिका “छ्व्यू शी” में शी चिनफिंग के विचार:सदी के मध्य तक कृषि शक्तिशाली देश बनेगा China

March 15, 2023

पत्रिका “छ्व्यू शी” में शी चिनफिंग के विचार:सदी के मध्य तक कृषि शक्तिशाली देश बनेगा China

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति की पत्रिका “छ्व्यू शी” में 16 मार्च को अपने छठे संस्करण में राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा लिखे गए “शक्तिशाली कृषि देश के निर्माण में तेजी लाना और कृषि व ग्रामीण आधुनिकीकरण को बढ़ावा देना” शीर्षक लेख प्रकाशित होगा। लेख में कहा गया कि कृषि शक्तिशाली देश के निर्माण वाले लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कृषि और ग्रामीण कार्य का अच्छी तरह करना आवश्यक है। व्यापक रूप से ग्रामीण पुनरोद्धार को बढ़ावा देना चाहिए। साल 2035 में देश भर में बुनियादी तौर पर कृषि आधुनिकीकरण को बखूबी अंजाम दिया जाएगा, और इस सदी के मध्य तक कृषि शक्तिशाली देश का निर्माण पूरा होगा। कृषि शक्तिशाली देश के निर्माण के लिए बुनियादी आवश्यकता कृषि आधुनिकीकरण को साकार करना है। इस दौरान, खुद की शक्ति पर निर्भर रहना चाहिए, दो स्तरीय प्रबंधन प्रणाली पर निर्भर कृषि का विकास करना चाहिए, पारिस्थितिक निम्न-कार्बन कृषि का विकास करना चाहिए, कृषि सभ्यता का विकास करना चाहिए और सामान्य समृद्धि को ठोस रूप से बढ़ावा देना चाहिए।

लेख में कहा गया कि खाद्य और महत्वपूर्ण कृषि उत्पादों की स्थिर और सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करना हमेशा एक कृषि शक्तिशाली देश के निर्माण की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। ग्रामीण पुनरोद्धार को व्यापक रूप से बढ़ावा देना नए युग में कृषि शक्तिशाली देश के निर्माण का एक महत्वपूर्ण कार्य है। इस दौरान उद्योग, प्रतिभा, संस्कृति, पारिस्थितिकी और संगठन के “पाँच पुनरोद्धार” को व्यापक रूप से बढ़ावा देना जरूरी है। औद्योगिक पुनरोद्धार ग्रामीण पुनरोद्धार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसे बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक सहायता नीतियों को लागू किया जाना चाहिए।

लेख में यह भी कहा गया कि एक कृषि शक्तिशाली देश के निर्माण में तेजी लाने के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और सुधार पर भरोसा करना आवश्यक है। ग्रामीण आधुनिकीकरण को मजबूत से बढ़ावा देना चाहिए। ग्रामीण आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए, न केवल भौतिक जीवन समृद्ध होना चाहिए, बल्कि आध्यात्मिक जीवन भी समृद्ध होना चाहिए, और ग्रामीण क्षेत्रों में आध्यात्मिक सभ्यता का निर्माण मजबूत होना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें