Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग का अपरिवर्तनीय ध्यान

Xi Jinping's unwavering focus

Xi Jinping's unwavering focus

इंटरनेशनल डेस्क : वर्ष 2025 में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने देश के कई क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने बदलाव देखा, लोगों की आवाज़ सुनी, भरोसा मज़बूत किया और विकास के लिए योजना बनाई। जो लोग सोचते हैं और उम्मीद करते हैं, शी चिनफिंग इन्हें साकार के लिए करने प्रयास करते हैं। आम लोगों को ज़्यादा खुशहाल ज़िंदगी जीने में मदद करना हमेशा शी चिनफिंग के दिमाग में रहता है।

इस साल के जनवरी में ल्याओनिंग प्रांत के दौरे के दौरान बच्चों ने शी चिनफिंग को मिठाई दी। शी चिनफिंग ने कहा कि तुम्हारी मिठाई मैं लेने जा रहा हूं, क्योंकि आप लोग हमारे भविष्य हैं। तुम्हारी मिठाई खाने से मेरा दिल मीठा हो जाता है। उम्मीद है कि आप लोगों की ज़िंदगी मिठाई की तरह मीठी और खूबसूरत होगी।

मार्च में क्वीचो प्रांत के दौरे के दौरान शी चिनफिंग ने कहा कि ग्रामीण पर्यटन का तेज विकास हो रहा है। जातीय क्षेत्रों को अपनी अनूठी विशेषता को बनाए रखना चाहिए और पर्यटन के विकास में प्रतिभा का फायदा उठाना होगा।

अप्रैल में शांगहाई में शी चिनफिंग ने कहा कि एआई जैसे उच्च प्रौद्योगिकी नवीन हैं और युवा लोगों के लिए करियर भी हैं।

मई में हनान प्रांत के दौरे के दौरान शी चिनफिंग ने कहा कि चीनी शैली का आधुनिकीकरण बढ़ाने के दौरान विनिर्माण उद्योग का अच्छे से विकास करना होगा। हमें खुद विनिर्माण तकनीक में महारत हासिल करनी होगी।

जुलाई में शानशी प्रांत के दौरे पर शी चिनफिंग ने छात्रों से कहा कि भविष्य आप लोगों का है। सभी युवा लोगों को मेहनत से प्रयास करना होगा।

नवंबर में क्वांगतोंग प्रांत में शी चिनफिंग ने कामना की कि सभी चीनी लोगों का जीवन बेहतर होगा और वे सुख-चैन से रहेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version