Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्याओमी का पहला नया ऊर्जा वाहन आधिकारिक तौर पर जारी

March 29, 2024

श्याओमी का पहला नया ऊर्जा वाहन आधिकारिक तौर पर जारी

28 मार्च की शाम को, श्याओमी ने चीन की राजधानी पेइचिंग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जहाँ उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपना पहला नया ऊर्जा वाहन, श्याओमी SU7 पेश किया। कंपनी ने SU7 के तीन संस्करण पेश किए: SU7, SU7 प्रो और SU7 मैक्स, सभी की न्यूनतम बैटरी लाइफ 700 किलोमीटर है।

श्याओमी के संस्थापक, अध्यक्ष और सीईओ लेइचुन ने साझा किया कि उनकी R&D टीम ने डिजाइन, बैटरी तकनीक, इंटेलिजेंट ड्राइविंग, स्मार्ट कॉकपिट और बॉडी स्ट्रक्चर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कई तकनीकी नवाचार हासिल किए हैं। विशेष रूप से, उनके इंटेलिजेंट ड्राइविंग सिस्टम को अप्रैल में आंतरिक परीक्षण के लिए निर्धारित किया गया है, जिसके बाद मई में 10 शहरों में सार्वजनिक लॉन्च किया जाएगा, अगस्त तक देश भर में विस्तार होने की उम्मीद है।

साल 2021 में, श्याओमी ने इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में प्रवेश किया, बाद में पेइचिंग में औद्योगिक और वाणिज्यिक पंजीकरण पूरा किया और 7 लाख वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में एक कारखाना स्थापित किया। कार्यक्षमता में सुधार करते हुए कारखाना हर 76 सेकंड में एक नई कार का उत्पादन कर सकता है। 

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें