सुंदर है शिनच्यांग और वहां के फलों का स्वाद भी है लाजवाब

चीन के शिनच्यांग का क्षेत्र विशाल है। यहां के अद्वितीय जल, मिट्टी, प्रकाश और ताप संसाधनों ने बड़ी मात्रा में उच्च गुणवत्ता वाले और स्वादिष्ट विशेष वन और फलों का उत्पादन किया है। यहां चीन में एक महत्वपूर्ण वन और फल उत्पाद आपूर्ति आधार है। शिनच्यांग को “फलों और खरबूजों की भूमि” के रूप में.

चीन के शिनच्यांग का क्षेत्र विशाल है। यहां के अद्वितीय जल, मिट्टी, प्रकाश और ताप संसाधनों ने बड़ी मात्रा में उच्च गुणवत्ता वाले और स्वादिष्ट विशेष वन और फलों का उत्पादन किया है। यहां चीन में एक महत्वपूर्ण वन और फल उत्पाद आपूर्ति आधार है। शिनच्यांग को “फलों और खरबूजों की भूमि” के रूप में जाना जाता है!

शिनच्यांग में कुल वन और फल रोपण क्षेत्र 14 लाख हैक्टेयर है, जो राष्ट्रीय वन और फल क्षेत्र का लगभग 13 प्रतिशत भाग है। लाल खजूर, अंगूर, खुबानी, सुगंधित नाशपाती, बादाम और पुलम के रोपण पैमाने और उत्पादन में देश में पहला स्थान है। अखरोट, सेब और वुल्फबेरी जैसी विशेष वृक्ष प्रजातियों के रोपण पैमाने और उत्पादन को देश में सर्वश्रेष्ठ में से एक माना जाता है। शिनच्यांग में सालाना 1 करोड़ 30 लाख टन से अधिक फलों का उत्पादन होता है। मुख्य फल उत्पादक क्षेत्रों में किसानों और चरवाहों की वन फल आय प्रति व्यक्ति आय का लगभग 30 प्रतिशत है। इसने शिनच्यांग के ग्रामीण पुनरुद्धार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

हाल के वर्षों में, जैसे-जैसे शिनच्यांग में फलों की लोकप्रियता, प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि जारी रही है, “बेल्ट एंड रोड” आर्थिक बेल्ट के मुख्य स्थान के लाभों पर भरोसा करते हुए प्रत्येक वर्ष शिनच्यांग के लगभग 80 फीसदी विशिष्ट वन और फल उत्पाद विभिन्न स्थानों पर बेचे जाते हैं। इस वर्ष नए पुलम और खुबानी जैसे प्रसिद्ध और विशेष नए फल पहली बार दक्षिण पूर्व एशिया में निर्यात किये गये, जिससे शिनच्यांग के फल बाजार का और विस्तार हुआ और फल उद्योग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को प्रभावी ढंग से बढ़ावा मिला।

  (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)    

- विज्ञापन -

Latest News