Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ismail Haniyeh की हत्या के बाद हमास के नये चीफ बने Yahya Sinwar

August 7, 2024

Ismail Haniyeh की हत्या के बाद हमास के नये चीफ बने Yahya Sinwar

तेहरान: हमास के नेता इस्माइल हानिया की मौत के बाद याह्या सिनवार को हमास का नया प्रमुख बनाया गया है। फिलिस्तीनी समूह हमास ने मंगलवार को नए प्रमुख के नाम का ऐलान किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलिस्तीनी समूह हमास ने मंगलवार को घोषणा की है कि याह्या सिनवार उसके राजनीतिक ब्यूरो के नए प्रमुख होंगे। वह इस्माइल हानिया की जगह लेंगे। हमास ने नए प्रमुख के नाम का ऐलान इस्माइल हानिया की मौत एक सप्ताह बाद किया गया है।

हमास के राजनीतिक ब्यूरो के प्रमुख इस्माइल की तेहरान में हत्या कर दी गई थी। ईरान ने हमास के नेता की हत्या के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है और उन्होंने जवाबी कार्रवाई की शपथ ली है। दरअसल, 61 वर्षीय याह्या इब्राहिम हसन सिनवार 2017 की शुरुआत से गाजा पट्टी में हमास का नेतृत्व कर रहे हैं। याह्या सिनवार पर बीते साल 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हुए हमले की साजिश रचने का आरोप है। इजरायल ने इस हमले के जवाब में गाजा में हमास के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया। इस युद्ध में अबतक लगभग 40,000 लोग मारे गए हैं।

बता दें कि हमास के नए प्रमुख याह्या सिनवार को 1989 में दो इजरायली सैनिकों और चार कथित फिलिस्तीनी सहयोगियों का अपहरण कर उनकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। याह्या को चार आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, 2011 में अपहृत इजरायली सैनिक गिलाद शालिट के बदले में 1,000 से अधिक कैदियों की अदला-बदली की गई थी, जिसमें याह्या सिनवार भी शामिल थे। उस दौरान याह्या ने करीब 22 साल जेल में बिताए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें