Site icon Dainik Savera Times

यांग लिवेई :चीन ने चंद्रमा पर मानवयुक्त लैंडिंग के लिए कई प्रमुख तकनीकों में सफलता हासिल की

अंतरिक्ष में जाने वाले चीन के पहले अंतरिक्ष यात्री और चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के उप मुख्य डिजाइनर यांग लिवेई ने हाल में इंटरव्यू के दौरान कहा कि मानवयुक्त चंद्र लैंडिंग इंजीनियरिंग की परियोजना स्थापना का प्रारंभिक चरण में,

वास्तव में चीन ने तकनीकी अनुसंधान और कार्यक्रम प्रदर्शन में कई कार्य किये हैं। परियोजना स्थापित होने के बाद, चीन की रॉकेट प्रणाली और लैंडर सहित चीनी अंतरिक्ष यान आदि सभी को प्रारंभिक प्रोटोटाइप में स्थानांतरित कर दिया गया है।

इस तरह, कुछ प्रयोग समेत चीन की मानवयुक्त चंद्र लैंडिंग इंजीनियरिंग के अगले चरण से संबंधित कार्य सफलतापूर्वक किए जाएंगे। ऐसा कह सकते हैं कि चीन की मानवयुक्त चंद्र लैंडिंग इंजीनियरिंग की कई प्रमुख प्रौद्योगिकियों ने पहले ही सफलता हासिल कर ली है।

गौरतलब है कि वर्ष 2023 में, चीन की मानवयुक्त चंद्रमा लैंडिंग इंजीनियरिंग परियोजना की स्थापना शुरू की गई थी। वहीं, हाल में 17 जनवरी को चीन ने वनछांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से सफलतापूर्वक लांग मार्च -7 याओ-8 वाहक रॉकेट से थ्येनचो-7 कार्गो अंतरिक्ष यान सफलता से प्रक्षेपित किया।

इस अंतरिक्ष यान ने निर्धारित कक्षा में प्रवेश करने के बाद स्थिति सेटिंग को सफलतापूर्वक पूरा किया, जिसने चीनी अंतरिक्ष स्टेशन के थ्येनह कोर मॉड्यूल के पीछे डॉक किया। इसके बाद, शनचो-17 अंतरिक्ष यात्री दल थ्येनचो-7 में प्रवेश करेगा और योजना के अनुसार कार्गो स्थानांतरण व अन्य संबंधित कार्य करेगा।

थ्येनचो-7 कार्गो अंतरिक्ष यान में शनचो-17 अंतरिक्ष यात्री दल के लिए निवासी उपभोग्य वस्तुएं, प्रणोदक, अनुप्रयोग प्रयोगात्मक (परीक्षण) उपकरण और अन्य सामग्री आदि विभिन्न आपूर्ति सामग्री लदी है, जिसमें परंपरागत चीनी वसंत त्योहार के उपहार भी शामिल हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version