Site icon Dainik Savera Times

यांग्त्ज़ी नदी के समुद्री विभाग ने नए कदम उठाए

इस साल जनवरी में यांग्त्ज़ी नदी की मुख्य लाइनों पर 2 लाख 20 हजार समुंद्री जहाजों का परिवहन हुआ और बंदरगाह पर कार्गो हैंडलिंग वॉल्यूम 26 करोड़ टन रहा। यांग्त्ज़ी नदी के मार्गदर्शन केंद्र ने 4,691 देसी-विदेशी जहाजों को निर्देश दिया, जिसके माल की कुल मात्रा 3 करोड़ 73 लाख 60 हजार टन रही। जहाजों की संख्या और माल की मात्रा दोनों में बढ़ोतरी हुई।

बताया जाता है कि यांग्त्ज़ी नदी के समुद्री विभाग ने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को सरल बनाने के लिए जनवरी में सिलसिलेवार नए कदम उठाए। इसके साथ इंटरनेट के माध्यम से सरकारी सेवा को सुविधाजनक बनाया गया, ताकि नौवहन कंपनियों और यांग्त्ज़ी नदी पर नौवहन के उच्च गुणवत्ता वाले विकास में सुविधा दी जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version