साल 2023 CIFTIS विशेष प्रदर्शनी उद्योग हॉटस्पॉट और विकास रुझान पर केंद्रित

वर्ष 2023 चीनी अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला यानी CIFTIS 2 से 6 सितंबर तक पेइचिंग में आयोजित होगा। इस बार के मेले में 9 प्रमुख विशेष प्रदर्शनियों की स्थापना की जाएगी, जो उद्योग हॉटस्पॉट और विकास रुझान पर केंद्रित होगा, और विभिन्न क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं, अत्याधुनिक उपलब्धियों और अनुप्रयोग परिदृश्यों का प्रदर्शन.

वर्ष 2023 चीनी अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला यानी CIFTIS 2 से 6 सितंबर तक पेइचिंग में आयोजित होगा। इस बार के मेले में 9 प्रमुख विशेष प्रदर्शनियों की स्थापना की जाएगी, जो उद्योग हॉटस्पॉट और विकास रुझान पर केंद्रित होगा, और विभिन्न क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं, अत्याधुनिक उपलब्धियों और अनुप्रयोग परिदृश्यों का प्रदर्शन करेगा। CIFTIS के एक महत्वपूर्ण भाग के रूप में, इस वर्ष की विशेष प्रदर्शनी में एआई और मेटावर्स प्रौद्योगिकी, उपभोग इलेक्ट्रॉनिक्स सेवाएँ, वित्तीय प्रौद्योगिकी, डिजिटल सांस्कृतिक पर्यटन, स्मार्ट शिक्षा, स्मार्ट खेल, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएँ, पारिस्थितिक और पर्यावरण संरक्षण प्रौद्योगिकी, ऊर्जा-बचत और कम कार्बन प्रौद्योगिकी आदि विषय शामिल हुए हैं।

उनमें स्वास्थ्य सेवा प्रदर्शनी की थीम स्वास्थ्य को सशक्त बनाने वाला विज्ञान और प्रौद्योगिकी, भविष्य का नेतृत्व करने वाला नवाचार है, जो विज्ञान, तकनीक और नवाचार पर केंद्रित है। इस में वैश्विक स्वास्थ्य उद्योग के बेहतर संसाधन इकट्ठे हुए हैं, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य और महामारी की रोकथाम, बायोमेडिकल नवाचार, डिजिटल और बुद्धिमान चिकित्सा, पारंपरिक चिकित्सा और स्मार्ट स्वास्थ्य देखभाल आदि क्षेत्रों को कवर करता है। प्रदर्शनी हॉल का क्षेत्रफल 7,700 वर्ग मीटर है, जिसमें मुख्य लोक कल्याण प्रदर्शनी क्षेत्र, उच्च तकनीक उद्यम प्रदर्शनी क्षेत्र और पारंपरिक चीनी चिकित्सा प्रदर्शनी क्षेत्र समेत तीन प्रमुख प्रदर्शनी क्षेत्रों की स्थापना की जाएगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

- विज्ञापन -

Latest News