Site icon Dainik Savera Times

वर्ष 2024 नया साल ओपेरा गाला का आयोजन

वर्ष 2024 नया साल ओपेरा गाला 29 दिसंबर को चीन की राजधानी पेइचिंग स्थित राष्ट्रीय थिएटर में आयोजित हुआ। कम्युनिस्ट पार्टी और देश के नेता शी चिनफिंग, ली छ्यांग, चाओ लची, वांग हूनिंग, चाई छी, तिंग श्युएश्यांग, ली शी और हान चंग ने विभिन्न जगतों के लोगों के साथ प्रदर्शन देखे और नए साल का स्वागत किया।
ओपेरा गाला में वाद्ययंत्र संगीत, पेइचिंग ओपेरा, चच्यांग प्रांत के परंपरागत नाटक, फूच्येन प्रांत के पारंपरिक नाटक, शाओशिंग ओपेरा, खुनछ्यू ओपेरा और स्छ्वान ओपेरा आदि प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रमों में उत्साही चीनी कहानी और लोगों के सुखमय जीवन दिखाए गए, जिससे चीनी ओपेरा का आकर्षण जाहिर हुआ।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version