Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

China में शीत लहर को लेकर जारी हुआ Yellow Alert

November 21, 2023

China में शीत लहर को लेकर जारी हुआ Yellow Alert

बीजिंगः चीन के मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को देश के कुछ हिस्सों में कम तापमान और आंधी का अनुमान लगाते हुए शीत लहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार से शुक्रवार तक यांग्त्जी नदी के मध्य और निचले इलाकों तथा उत्तरी क्षेत्रों में तापमान छह से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।

पूर्वानुमान में कहा गया है कि इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र और चीन के उत्तर-पूर्व के कुछ इलाकों में तापमान में 16 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट देखी जा सकती है। केंद्र ने कहा कि मुख्य रूप से बुधवार से शुक्रवार तक उपरोक्त क्षेत्रों में आंधी आने की संभावना है।

केंद्र ने जनता को ठंडे मौसम और तेज़ हवाओं के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी है। उल्लेखनीय है कि चीन में चार स्तरीय मौसम चेतावनी प्रणाली है, जिसमें रेड सबसे खराब मौसम का प्रतिनिधित्व करता है। उसके बाद ऑरेंज, येलो और ब्लू होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें