यमन में विद्रोहियों के गढ़ सना और बंदरगाह शहर पर इजराइल ने किए हवाई हमले
December 19, 2024
Yemen Air Strikes: इजराइल की सेना ने
यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों को निशाना बनाते हुए बृहस्पतिवार सुबह हवाई हमले किए। इजराइली सेना ने बयान में कहा कि उसने यमन में विद्रोहियों के अंतारिक और तटवर्ती दोनों ठिकानों पर हमले किए, हालांकि उसने हमलों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।
हूती विद्रोहियों ने पहले कहा था कि हमलों में राजधानी सना और बंदरगाह शहर हुदेदा को निशाना बनाया गया। इससे पहले, हूती विद्रोहियों ने मध्य इजराइल को निशाना बनाकर एक मिसाइल दागी, जिसके बाद तेल अवीव और अन्य क्षेत्रों में सायरन बजने लगे। इजराइली सेना ने कहा कि उसकी वायु सेना ने यमन से छोड़ी गई एक मिसाइल को देश में घुसने से पहले ही रोककर नष्ट कर दिया।