Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

Yemen सेना के चीफ ऑफ स्टाफ Saghir Bin Aziz पर हुआ हमला, बाल-बाल बचे

November 8, 2023

Yemen सेना के चीफ ऑफ स्टाफ Saghir Bin Aziz पर हुआ हमला, बाल-बाल बचे

सनाः यमन के पूवरेत्तर तेल समृद्ध प्रांत मारिब में हुए विस्फोट में यमन सशस्त्र बल के चीफ ऑफ स्टाफ सगीर बिन अजीज बाल-बाल बच गए।अधिकारी ने मंगलवार देर रात एक समाचार एजेंसी को बताया, कि ‘जनरल अजीज के काफिले के साथ विस्फोटक से भरे एक वाहन में विस्फोट हो गया, जिससे उनके 6 लोग घायल हो गए, जबकि वह सुरक्षित बच गए।’ उन्होंने कहा कि यह हमला मारिब में अजीज और देश के राष्ट्रपति नेतृत्व परिषद के सदस्यों सहित अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के बीच एक हाई-प्रोफाइल बैठक के तुरंत बाद हुआ।

We are now on WhatsApp. Click to join

3 अक्टूबर, 2021 को मारिब में उनके आवासीय परिसर पर हौथी हमले के बाद से बिन अजीज पर यह तीसरा हमला है। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यमन सरकार ने मारिब और अन्य सरकार-नियंत्रित प्रांतों में सुरक्षा उपायों और सतर्कता बढ़ाने का आह्नान करते हुए घटना की पुष्टि की हैं।

यमन 2014 से एक विनाशकारी गृहयुद्ध में उलझा हुआ है, जिसमें हौथिस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के खिलाफ लड़ रहे हैं। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 2015 में यमन सरकार के समर्थन में संघर्ष में हस्तक्षेप किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें