Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन-अफ्रीका सम्बंधों की उम्मीद हैं युवा:शी चिनफिंग

September 1, 2024

चीन-अफ्रीका सम्बंधों की उम्मीद हैं युवा:शी चिनफिंग

चीन और अफ्रीका की मैत्रीपूर्ण आवाजाही में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग युवाओं के कार्य और जिम्मेदारी को बहुत महत्व देते आये हैं। उन्होंने कई मौकों पर युवाओं को प्रोत्साहित किया कि वे पंरपरागत मित्रता संभालकर चीन-अफ्रीका मित्रता कार्य में उतरेंगे औऱ उच्च स्तरीय चीन-अफ्रीका साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण के लिए युवा शक्ति प्रदान करेंगे।

6 साल के पहले चीन–अफ्रीका सहयोग मंच के उद्घाटन समारोह पर शी चिनफिंग ने चीन–अफ्रीका 8 बड़ी कार्रवाइयों की वकालत की, जिनमें अनेक कदम युवाओं से संबंधित हैं। उदाहरण के लिए चीन-अफ्रीका में दस लुपान वर्कशॉप स्थापित करेगा, जो अफ्रीकी युवाओं को पेशेवर प्रशिक्षण देंगे।

नवंबर 2021 में चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के 8वें मंत्री स्तरीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह पर शी चिनफिंग ने वीडियो भाषण में कहा कि चीन अफ्रीकी देशों के साथ लुपान वर्कशॉप की स्थापना जारी रखेगा और अफ्रीका स्थित चीनी उद्यमों को 8 लाख से अधिक रोजगार प्रदान करने की प्रेरणा दी।

जनवरी 2024 में शी चिनफिंग ने पेइचिंग में पढ़ रहे केन्याई छात्रों को जवाबी पत्र भेजकर उम्मीद जतायी कि वे ज्ञान अच्छी तरह सीखेंगे और परंपरागत मित्रता संभालकर दोनों देशों के सहयोग में अपना योगदान देंगे। शी चिनफिंग ने कहा था कि चीन-अफ्रीका कार्य भविष्य के उन्मुख है, जिसे पीढ़ी दर पीढ़ी चीनी व अफ्रीकी युवाओं के निरंतर संघर्ष की जरूरत है।

(साभार—-चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें