Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jerusalem के पवित्र स्थल के पास इजराइली पुलिस ने युवक को मारी गोली, हुई मौत

April 1, 2023

Jerusalem के पवित्र स्थल के पास इजराइली पुलिस ने युवक को मारी गोली, हुई मौत

Jerusalem: इजराइल की पुलिस ने यरूशलम में पवित्र स्थल के पास शुक्रवार देर शाम एक युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप है कि यह शख्स पुलिस अधिकारी की बंदूक चुराने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने कहा कि 26 वर्षीय युवक दक्षिणी इजराइल के अरब गांव का रहने वाला था। अधिकारियों ने बताया कि यरूशलम की ओल्ड सिटी में यह घटना तब हुई, जब पुलिस अधिकारियों ने अल-अकसा मस्जिद के परिसर के बाहर इस शख्स को पूछताछ के लिए रोका था।

अल-अकसा मस्जिद इस्लाम में तीसरा सबसे पवित्र स्थल है। पहले दो पवित्र स्थल सऊदी अरब के मक्का और मदीना में हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो के मुताबिक, गोलीबारी के बाद मस्जिद परिसर की ओर जाने वाले रास्तों और दरवाजाें पर भारी संख्या में पुलिस र्किमयों को तैनात किया गया है। घटना के बाद पुलिस और फलस्तीनी रेहड़ी वालों तथा नमाजियाें के बीच झड़प हो गई। नमाजी रमजान के महीने के दौरान इबादत के लिए रात में मस्जिद में जुटते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें