Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

युन्नान सबसे अच्छे लोगों को सबसे अच्छे फूल देना चाहता है!

April 12, 2024

युन्नान सबसे अच्छे लोगों को सबसे अच्छे फूल देना चाहता है!

दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत की राजधानी खुनमिंग में तोउनान फूल बाज़ार चीन का एकमात्र राष्ट्रीय फूल व्यापार बाजार है। इसमें खुनमिंग अंतर्राष्ट्रीय फूल नीलामी केंद्र है, जो एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया में दूसरा बड़ा फूल नीलामी केंद्र है। यहां प्रतिदिन 100 से अधिक श्रेणियों और 1,600 से अधिक किस्मों के फूल बाजार में आते हैं। 

युन्नान प्रांत में फूलों का वार्षिक उत्पादन 19 अरब फूलों के तनों का होता है। यदि इसे पूरी दुनिया में वितरित किया जाए, तो प्रत्येक व्यक्ति को तीन फूल प्राप्त हो सकते हैं। इस प्रांत की सीपीसी समिति के सचिव वांग निंग ने सीजीटीएन के संवाददाता को दिए एक इन्टरव्यू में कहा कि युन्नान फूल बाजार का नीलामी लेनदेन मॉडल बहुत परिपक्व है, सबसे अच्छे फूलों को सबसे अच्छे लोगों द्वारा लिया जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि जब फूलों की बात आती है, तो हम युन्नान वासियों को बहुत गर्व महसूस होता है। यहां रोज़ाना फूलों का व्यापार भारी मात्रा में होता है, और इसका व्यापार करने का तरीका बिल्कुल शेयर बाजार की तरह है, जो बहुत अनोखा है। विक्रेता फूल लाते हैं, और दर्जनों या सैकड़ों खरीदार होते हैं। यह विशिष्ट ट्रेडिंग मॉडल एक दशक से अधिक समय से सफलतापूर्वक चल रहा है।

इस नीलामी-शैली के व्यापार के पीछे के तर्क के बारे में पूछे जाने पर, वांग निंग ने बताया कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सर्वोत्तम खरीदारों को फूलों की प्राप्ति हो सके। इसके अलावा, उन्होंने लॉजिस्टिक्स प्रणाली की दक्षता पर जोर दिया, जिससे शांगहाई, पेइचिंग और क्वांगचो जैसे गंतव्यों तक पहुंचने के लिए फूलों का रात भर व्यापार किया जा सके, यहां तक कि अगले दिन तक लोगों की खाने की मेज की शोभा बढ़ाई जा सके।

युन्नान प्रांत की सीपीसी समिति के सचिव वांग निंग ने गर्व से साझा किया कि युन्नान फूल उत्पादन में विश्व स्तर पर दूसरे स्थान पर है, जो दुनिया के सबसे बड़े फूल उत्पादक नीदरलैंड के एम्स्टर्डम से पीछे है। हर साल युन्नान में 19 अरब फूलों के तनों का उत्पादन होता है, जो दुनिया भर में प्रति व्यक्ति औसतन लगभग तीन तने हैं। यह बहुत अतुल्य है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें