Site icon Dainik Savera Times

पहनावे को लेकर आलोचना करने वाले रिपोर्टर को ज़ेलेंस्की का करारा जवाब, देखें वीडियो

Zelensky's attire

Zelensky's attire

Zelensky’s attire : व्हाइट हाउस में रूस-यूक्रेन जंग को खत्म करने के लिए एक मीटिंग हुई हुई। इस मीटिंग में भाग लेने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने व्हाइट हाउस में अपनी ख़ास जैतूनी रंगत को छोड़कर एक चटकीले काले सूट को अपनाया, लेकिन उन्होंने एक रिपोर्टर को अपनी पुरानी आदतों पर अड़े रहने के कारण नहीं छोड़ा। दक्षिणपंथी आउटलेट रियल अमेरिकाज़ वॉयस के ब्रायन ग्लेन ने डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति से कहा, “आप उस सूट में बहुत अच्छे लग रहे हैं।” ग्लेन ने इससे पहले फरवरी में व्हाइट हाउस सत्र के दौरान ज़ेलेंस्की की पहनावे को लेकर उनकी आलोचना की थी।

खूब लगे ठहाके-
रिपोर्टर के कहते ही ट्रंप तुरंत बीच में कूद पड़े और कहा “मैंने भी यही कहा था। क्या ये वही नहीं हैं जिन्होंने पिछली बार आप पर हमला किया था?” ज़ेलेंस्की मुस्कुराए और उस दिन की बात दोहराते हुए बोले, “मुझे वो याद है। लेकिन आप तो वही सूट पहने हुए हैं।” इस बातचीत में खूब ठहाके लगे। बता दें कि फरवरी में, ग्लेन और ट्रंप के सहयोगी जेडी वेंस, दोनों ने सैन्य वर्दी में आने के लिए ज़ेलेंस्की की आलोचना की थी।

ट्रंप ने की तारीफ
यूक्रेनी नेता ने मज़ाक को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उन्होंने अपनी शैली बदल ली है, जबकि उनके आलोचक ने ऐसा नहीं किया है। ट्रंप ने ज़ेलेंस्की के काले सूट की भी तारीफ़ की और उसे “शानदार” बताया। यह हल्की-फुल्की बातचीत अमेरिका और यूरोपीय नेताओं के बीच यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी और रूस की माँगों पर हुई लंबी चर्चाओं की पृष्ठभूमि में हुई।

बेनतीजा रही थी पिछली मीटिंग
फ़रवरी में डोनाल्ड ट्रंप और वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के बीच हुई मीटिंग बिना किसी नतीजे के खत्म हुई थी। इस मीटिंग में दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच नोकझोंक देखने को मिली थी।

Exit mobile version