Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू कश्मीर में ठंड का कहर जारी, श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज

January 9, 2024

जम्मू कश्मीर में ठंड का कहर जारी, श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में शुष्क मौसम के साथ ही ठंड का कहर जारी है हालांकि अगले पखवाड़े तक बारिश अथवा हिमपात होने के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक श्रीनगर में कल सीजन की सबसे ठंडी रात रही । शून्य से कम 5.6 डिग्री सेल्सियस रहने के बाद आज तापमान शून्य से कम 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से शून्य से कम 1.9 डिग्री सेल्सियस है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य 6.1 डिग्री सेल्सियस से 5.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि दिन में सूरज निकलने के बीच पिछले दिन अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में रात के तापमान में थोड़ा सुधार देखा गया और पिछली रात के शून्य से कम 5.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज शून्य से कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोकेरनाग में एक दिन पहले न्यूनतम तापमान शून्य से कम 2.7 डिग्री के मुकाबले आज शून्य से कम 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम घाटी में शनिवार रात शून्य से कम 6.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

कुपवाड़ा में कुछ डिग्री सुधार हुआ और एक दिन पहले दर्ज शून्य से कम 5.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले यह शून्य से कम 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है। पिछली रात शून्य से कम 4.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से कम 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस ऊपर है।

कश्मीर घाटी में आज भी मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा तथा मैदानी इलाकों में आम तौर पर बादल छाए रहने के साथ ही नौ जनवरी को जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग, अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्के हिमपात होने के आसार हैं। यहां 10-14 जनवरी तक मौसम मुख्यत: शुष्क रहने का अनुमान है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें