Last Updated: September 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

सड़क हादसें में 1 की मौत, 4 घायल

April 24, 2023

सड़क हादसें में 1 की मौत, 4 घायल

कटड़ा: श्रद्धालु रविवार को आधार शिविर कटड़ा से जैसे ही अपने निजी वाहन बलेनो कार नंबर एचपी 38जी- 2021 में सवार होकर जम्मू के लिए रवाना हुए तभी कटड़ा-दोमेल मार्ग पर मुरी क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गए। हालांकि इसी बीच एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि अन्य गम्भीर रूप में घायलों का इलाज जम्मू मैडिकल कालेज में जारी है। मृतक महिला श्रद्धालु की पहचान शिवानी (21) पुत्री स्वरूप सिंह निवासी हटली, नजदीक नूरपुर हिमाचल प्रदेश में के रूप में हुई है।

जबकि अन्य घायलों की पहचान विवेक कपूर (43) पुत्र विनोद कपूर, मोनिका कपूर (42) पत्नी विवेक कपूर, मुकित्रका कपूर (20) पुत्री विवेक कपूर, ऋ षिता कपूर (11) पुत्री विवेक कपूर सभी निवासी वार्ड नंबर 2, चौगान बाजार, नूरपुर, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के उपरांत जैसे ही अपने घर की ओर रवाना हुए तभी कटड़ा-दोमेल मार्ग पर मुरी क्षेत्र में विपरीत दिशा से आ रहे यातायात पुलिस वाहन के साथ टक्कर हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीपीओ कटडा सुरेंद्र सिंह बलोरिया ने बताया कि दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें