कठुआ: स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में गुरु वार को 11वीं पुलिस मार्टियर्स क्रि केट प्रतियोगिता टी -20 का समापन हुआ। इस समापन समारोह के दौरान पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पुलिस महानिदेशक ने शहीदों की गैलरी में जाकर वहां दीप प्रज्ज्वलित करते हुए शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर शहीदों के परिजनों को भी विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था।
उन्होंने भी नम आंखों से वीर जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर डीजीपी ने सफल चैंपियनशिप के आयोजन के लिए शहीद कल्याण समिति और कार्यक्र म के प्रायोजकों की सराहना की। उन्होंने कार्यक्र म को सफल बनाने में सक्रि य सहयोग के लिए कठुआ के लोगों की भी सराहना की। मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों के बीच ट्राफी और पुरस्कार वितरित किए और प्रबंधन समिति के सदस्यों को भी पुरस्कृत किया। डीजीपी ने आयोजन समिति और प्रायोजकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए धन्यवाद दिया।
पत्रकारों को संबोंधित करते हुए डीजीपी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में उग्रवाद के बाद नशाखोरी एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हाल ही में पुलिस और अन्य एजैंसियों द्वारा ड्रग्स की बडी खेप जब्त की गई है, जिन्हें ड्रोन और अन्य माध्यमों से आईबी सीमा के माध्यम से तस्करी कर लाया गया था। उन्होंने समाज से नशे को खत्म करने के लिए नागरिक समाज से पुलिस का सहयोग करने को कहा है। एसएसपी कठुआ शिवदीप सिंह जम्वाल ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया और टूर्नामैंट का संक्षिप्त विवरण दिया।
टूर्नामैंट का फाइनल मैच हरियाणा अकादमी और विक्की-इलैवन पठानकोट के बीच खेला गया। 11वें पुलिस शहीद स्मारक टूर्नामैंट टी20 क्रि केट चैंपियनशिप का फाइनल मैच हरियाणा अकादमी ने जीता। विजेता टीम हरियाणा अकादमी ने प्रतियोगिता की ट्रॉफी हासिल की और सीटीएम कठुआ के उपाध्यक्ष उमेश गुप्ता और मनोज कुमार झा द्वारा 3.50 लाख रु पये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जबकि रनर अप टीम को 2.50 लाख रु पये का नकद पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर एडीजीपी जम्मू क्षेत्र मुकेश सिंह, शक्ति पाठक आईपीएस डीआईजी, एसएसपी सांबा बेनाम तोष, एसपी अभिषेक, अतिरिक्त एसपी कठुआ सुरेश चिब सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, डीएसपी डार सोहन, डीएसपी मुख्यालय शम्मी कुमार, प्रिंसीपल पीटीएस कठुआ और नागरिक प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। समारोह में अध्यक्ष रविंद्र सलाथिया, शहीद कल्याण समिति और सदस्य के वरिष्ठ नागरिक भी उपस्थित रहे।
