Site icon Dainik Savera Times

जम्मू कश्मीर के बनिहाल में नवयुग सुरंग के अंदर बस पलटने से 12 लोग हुए घायल

बनिहाल/जम्मू: जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में बुधवार रात एक बस के नवयुग सुरंग की दीवार से टकराकर पलट जाने से उसपर सवार 12 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, बस जम्मू से श्रीनगर जा रही थी, जो काजीगुंड-बनिहाल सुरंग की दीवार से टकराकर पलट गई। उन्होंने बताया कि 12 लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए काजीगुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें- Jammu & Kashmir: सुबह-सुबह आए भूकंप से मचा हड़कंप! रिक्टर पैमाने पर इतनी रही तीव्रता

Exit mobile version