Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर में दर्ज किए गए कोरोना के 122 नए मामले

April 13, 2023

जम्मू-कश्मीर में दर्ज किए गए कोरोना के 122 नए मामले

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में बुधवार को कोविड-19 के 122 नये मामले प्रकाश में आये। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में दर्ज किए गए नए मामलों में से 52 मामले जम्मू संभाग में दर्ज किए गए, जबकि कश्मीर घाटी में 70 नए मामले सामने आए। इसके बाद प्रदेश में सक्रिय पॉज़टिव मामलों की कुल संख्या 531 हो गई। उन्होंने कहा कि इस बीच जम्मू संभाग में 12 और कश्मीर में 50 लोग को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में 4,137 कोविड परीक्षण भी किए गए हैं। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ किसी भी आपात स्थिति में लोग टोल-फ्री नंबर 108 पर कॉल करके अपने दरवाजे पर 24 घंटे मुफ्त एम्बुलेंस सेवा का लाभ उठा सकते हैं, जबकि गर्भवती महिलाएं और बीमार शिशु टोल-फ्री नंबर 102 डायल करके मुफ्त एम्बुलेंस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि लोग सहायता के लिए टोल-फ्री राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1075 और जम्मू-कश्मीर कोविड-19 हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी कॉल कर सकते हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें