Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में मिनी बस पलटने से 13 श्रद्धालु घायल

August 17, 2023

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में मिनी बस पलटने से 13 श्रद्धालु घायल

उधमपुर: जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मिनी बस पलटने से उसमें सवार 10 महिलाओं समेत 13 श्रद्धालु घायल हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह दुर्घटना बुधवार रात को जिले के बटाल बल्लियां इलाके में हुई।

उन्होंने बताया कि यह मिनी बस मचैल माता यात्रा के श्रद्धालुओं को किश्तवाड़ जिले के पद्दार क्षेत्र से जम्मू लेकर जा रही थी। उन्होंने बताया कि घायलों को उधमपुर में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें से दो को जम्मू के जीएमसी अस्पताल ले जाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें