Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हिजबुल मुजाहिदीन के 3 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

February 19, 2023

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हिजबुल मुजाहिदीन के 3 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

श्रीनगर: जम्मू- कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के 3 सक्रिय सदस्यों (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि उन्हें हथियार और गोला-बारूद ले जा रहे राष्ट्र विरोधी तत्वों के आवाजाही की सूचना मिली थी, जिसके बाद शुक्रवार शाम दादरकूट-आलमगंज चौराहा पर एक चौकी स्थापित कर मोटरसाइकिल पर जा रहे 3 संदिग्धों को रोका गया।

उनके पास से तलाशी के दौरान 1 पिस्तौल, 2 मैगजीन और 13 कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मोहम्मद अब्बास वागे, गौहर शफी मीर और निसार रहमान शेख के रूप में हुई है। प्रवक्ता ने बताया, ‘पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वे आतंकवादी वारदात में शामिल थे और आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन को सहायता प्रदान कर रहे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें