Site icon Dainik Savera Times

Jammu Kashmir: बिश्नाह में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म: आक्रोशित लोगों ने आरोपी की की पिटाई, फांसी दो के नारे लगाए

Jammu Rape

Jammu Rape

जम्मू कश्मीर डेस्क: शांत कस्बे बिश्नाह में 3 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की घटना ने लोगों में आक्रोश की लहर पैदा कर दी। रविवार को पुलिस द्वारा उपजिला अस्पताल में मेडिकल के लिए लाए गए आरोपी अर्जुन लखोत्रा (22) की भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने किसी तरह उसे लोगों के हवाले होने से बचा लिया।

ये भी पढ़ें :-

लोगों ने तारा चौक पर प्रदर्शन कर आरोपी को फांसी देने की मांग उठाई। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए और ‘फांसी दो, फांसी दो’ के नारे लगाए। उनका कहना था कि यह घटना कस्बे के लिए कलंक है। करीब एक घंटे के हंगामे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त करवाया। जानकारी के अनुसार शनिवार को एक गांव से आए आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजन शर्मा ने कहा कि यह शांत क्षेत्र के लिए बड़ा कलंक है। आरोपी को बीच चौराहे पर फांसी देकर इंसाफ किया जाए। नगर पालिका के पूर्व उपप्रधान जय भारती ने कहा कि कंजक को हम देवी रूप मानते हैं। आरोपी ने हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाई। फास्ट ट्रैक कोर्ट में फांसी की सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई ऐसा न करे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version