Site icon Dainik Savera Times

Srinagar में सड़क हादसे में CRPF के 4 जवान घायल

श्रीनगर: श्रीनगर जिले के करण नगर इलाके में रविवार को हुए सड़क हादसे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के चार जवान घायल हो गए। घायल 49 बटालियन सीआरपीएफ जवानों की पहचान इंद्रजीत सिंह, संजय, चंदर शेखर और ललित कुमार के रूप में हुई है। सभी घायलों को तुरन्त उपचार के लिए श्रीनगर के स्किम्स सौरा अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Exit mobile version