Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर Police के 41 Inspectors को DSP के रूप में मिली प्रमोशन

February 21, 2023

जम्मू-कश्मीर Police के 41 Inspectors को DSP के रूप में मिली प्रमोशन

जम्मू: डीजीपी दिलबाग सिंह ने पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नियुक्ति के लिए 41 अधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और यूटी प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। डीजीपी ने अधिकारियों और उनके परिवारों को बधाई दी। अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि प्रमोशन से हमेशा बेहतर प्रदर्शन करने का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि डीवाईएसपी के रूप में पदोन्नत हुए अधिकारी लोगों की भलाई के लिए काम करना जारी रखेंगे।

उन्होंने उनके भविष्य के प्रयासों में उन्हें शुभकामनाएं दीं और उन्हें अधिक उत्साह और लग्न के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। डीजीपी ने डीजीपी ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सलाहकार आरआर भटनागर, मुख्य सचिव डॉ एके मेहता, वित्त आयुक्त आर के गोयल का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि गृह विभाग ने आज जारी आदेश में 41 इंस्पेक्टरों को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर स्टॉप गैप के आधार पर उनके वेतन और ग्रेड में नियुक्ति की मंजूरी दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें