Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

त्रिकुटा नगर से 2 करोड़ की नकली करेंसी के साथ 5 लोग गिरफ्तार

February 26, 2023

त्रिकुटा नगर से 2 करोड़ की नकली करेंसी के साथ 5 लोग गिरफ्तार

जम्मू: जम्मू के त्रिकुटा नगर इलाके से पुलिस ने शनिवार को 2.2 करोड़ के जाली नोट बरामद किए हैं। जाली नोटों के अलावा करीब 4.5 लाख रुपए के असली नोट भी बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी त्रिकुटा नगर के बठिंडी इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में से चार कश्मीर तथा एक दिल्ली का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार त्रिकुटा नगर पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर इलाके में नाका लगा कर एक कार से 2.20 करोड़ रुपए के नकली नोट और 4.5 लाख रु पए के असली नोट, 3 चैक बुक के साथ 5 लोगों को गिरμतार किया। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग बठिंडी इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। आरोपियों के खिलाफ त्रिकुटा नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि इस गिरोह के तार जम्मू-कश्मीर और बाहरी राज्यों में कहां-कहां जुड़े हुए हैं। आरोपियों के आतंकियों के साथ संबंधों की जांच भी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें