
जम्मू: जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में वीरवार को घटी सड़क दुर्घटना में 5 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां पर उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार वीरवार को सेरी रामबन में एक वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और सडक पर फिसल गया जिसके चलते वाहन में सवार पांच गैर-स्थानीय लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस व स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया।
घायलों को जिला अस्पताल रामबन में पहुंचाया गया, जहां पर उनका उपचार जारी है। घायलों की पहचान साहिल निवासी भदरगढ़ जिला हरियाणा, वनीता कुमार निवासी टुटेट जिला सुंदरगढ़ हरियाणा, शिव दत्तनिवासी सतवारी जम्मू, शिवाए पांडे निवासी बल्ला सेवर छत्तीसगढ़ और सोनू निवासी सुंदरगढ़ हरियाणा के रूप में की गई है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...