Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

घगवाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनएच-44 पर ट्रक से 58 किलो पोपी स्ट्रॉ बरामद, 1 आरोपी गिरफ्तार

August 5, 2026

घगवाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनएच-44 पर ट्रक से 58 किलो पोपी स्ट्रॉ बरामद, 1 आरोपी गिरफ्तार

सांबा: नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घगवाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे-44 स्थित टपयाल नाका चेकिंग पॉइंट पर एक ट्रक से 58 किलोग्राम पोपी स्ट्रॉ (बुक्की) बरामद की है। इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, ट्रक (पंजीकरण संख्या JK08R-7755) कठुआ से जम्मू की ओर जा रहा था। टपयाल नाका पर नियमित वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम ने ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान ट्रक से 58 किलोग्राम पोपी स्ट्रॉ बरामद होने पर चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी सैसमा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।

साथ ही, इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। घगवाल पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ अभियान भविष्य में भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें