Last Updated: November 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर फैक्ट्री में विस्फोट में 8 घायल, पुलिस ने आतंकी घटना से किया इनकार

September 27, 2023

जम्मू-कश्मीर फैक्ट्री में विस्फोट में 8 घायल, पुलिस ने आतंकी घटना से किया इनकार

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कम से कम आठ मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को कहा कि इस मामले में कोई आतंकी हाथ नहीं है। अनंतनाग में सीमेंट मिक्स सेट करने वाली वाइब्रेशन मशीन में विस्फोट हो गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में किसी भी आतंकी संबंध से इनकार किया है।

पुलिस ने कहा, ‘लारकीपोरा अनंतनाग में मजदूरों के साथ लोड कैरियर में ले जाए जा रहे सीमेंट मिक्स सेटलिंग वाइब्रेशन मशीन में विस्फोट हो गया।‘ ‘जलने से घायल हुए आठ मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।‘ पुलिस ने कहा कि सभी घायलों की हालत स्थिर है और यह कोई आतंकवादी घटना नहीं थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें