Site icon Dainik Savera Times

आवारा कुत्ते के हमले में 8 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल

जम्मू: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में एक आवारा कुत्ते ने आठ साल के बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। एक आवारा कुत्ता अवंतीपोरा इलाके में घुस गया और घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे के चीखने की आवाज सुनने के बाद आस पड़ोस के लोगों ने उसे कुत्ते से बचाकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उसकी पहचान पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके के हैरिस खुर्शीद मीर (8) के रूप में हुई।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एसएमएचएस श्रीनगर रैफर कर दिया गया। अस्पताल के डाक्टरों के अनुसार बच्चे को कुत्तों ने बुरी तरह से नोचा था, जिससे उसके अलग-अलग अंग क्षतिग्रस्त हो गए थे। उन्हें इतनी बुरी तरह और गहरा काटा गया था कि उनके फेफड़े और अन्य महत्वपूर्ण अंगों को भी चोट लगी थी। हालांकि उनका इलाज चल रहा है और वर्तमान में उनकी हालत स्थिर है।

Exit mobile version