जम्मू संभाग के जिला कठुआ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक नन्हीं बच्ची प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने स्कूल की दशा के बारे में बता रही है। इतना ही वह बड़े ही मनमोहक अंदाज में पीएम मोदी से स्कूल को अपग्रेड करने की मांग भी कर रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है वीडियो में बच्ची अपना नाम सीरत नाज बता रही है और खुद को सरकारी लोहाई-मल्हार हाई स्कूल के छात्रा बताया है। वह कहती है कि ‘प्लीज मोदी जी, एक अच्छी सी स्कूल बनवा दो ना।’ इसके बाद सीरत खुद को फ्रेम से बाहर कर अपने स्कूल परिसर का हाल बताते हुए नजर आ रही है। आगे सीरत कहती है, “प्लीज, आप से ना रिक्वेस्ट करती हूं, आप ना अच्छा सा स्कूल बना दो। हमें नीचने बैठना पड़ता है। हमारी वर्दी गंदी हो जाती है और फिर हमें मम्मी मारती है। हमरे पास बेंच भी नहीं हैं।”
मेष: दिन शुभ रहेगा...