Site icon Dainik Savera Times

जम्मू से 1338 श्रद्धालुओं का जत्था बूढ़ा अमरनाथ के लिए रवाना

जम्मू: जम्मू में 1338 श्रद्धालुओं का पहला जत्था शुक्रवार को श्री बूढ़ा अमरनाथ तीर्थ के लिए रवाना हुआ। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने यहां यात्री निवास आधार शिविर से इस जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये तीर्थयात्री हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए 29 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुए। इस जत्थे में 911 पुरुष, 407 महिलाएं और 20 बच्चे शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अन्य सहयोगी एजेंसियों के साथ मिलकर तीर्थयात्रा के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। एडीजीपी ने सुचारू और घटना-मुक्त यात्रा के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय बनाये रखा है। श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर जम्मू से 290 किलोमीटर दूर सीमावर्ती पुंछ जिले में लोरन घाटी से घिरा है। यह पुलस्ती नदी के किनारे समुद्र तल से 4600 फीट ऊपर स्थित है। ऐसी मान्यता है कि श्री बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन के बिना बाबा अमरनाथ की यात्रा अधूरी मानी जाती है।

Exit mobile version