
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ, राजाैरी, किश्तवाड़ और डोडा जिलों के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को सुरक्षा बलों द्वारा शुरू किए गए तलाश अभियान के दौरान हिजबुल मुजाहिद्दीन के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा निवासी अब्दुल खलील को आतंकवाद निरोधक अभियान के दौरान पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि खलील के पास से एक पिस्तौल और कुछ गोला-बारूद बरामद किए गए। खलील, प्रतिबंधित हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकवादियों की सीमा पार से घुसपैठ कराने के दौरान मार्गदर्शक के तौर पर काम करता था। गिरफ्तार आतंकवादी के पास से एक मोबाइल फोन और कई पाकिस्तानी सिम कार्ड जब्त किए गए हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...