Site icon Dainik Savera Times

राजौरी में हथियार और गोला-बारूद के साथ एक पाक ड्रोन बरामद

जम्मू: सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में हथियारों और गोला-बारूद के साथ एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को एक बयान में कहा, “12-13 अप्रैल 2023 की रात को, भारतीय सेना के सतर्क सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ समन्वय में पाकिस्तान से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर भारतीय क्षेत्र में आए एक ड्रोन को राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर के बेरी पट्टन इलाके में बरामद किया।” प्रवक्ता ने बताया कि एके-47 के 131 राउंड, पांच मैगजीन और दो लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, “फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।”

Exit mobile version