Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस हिरासत में युवक की मौत के विरोध में शव को सड़क मार्ग में रखकर दिया धरना प्रदर्शन

September 11, 2026

पुलिस हिरासत में युवक की मौत के विरोध में शव को सड़क मार्ग में रखकर दिया धरना प्रदर्शन

आर एस पुरा : जम्मू कश्मीर पुलिस के अंतर्गत चकरोई पुलिस चौकी में गत दो दिन पूर्व पुलिस द्वारा उतम चंद नामक करीब 28 वर्षीय युवक की कथित तौर पर हिरासत में हुई मौत के मामले में तीसरे दिन भी पुलिस, प्रशासन व मृतक के परिजनों एवं आम लोगों के बीच सड़क में शव रखकर गहमागहमी का दौर चलता रहा। इस अवसर पर कुछ मिनटों तक धरना प्रदर्शन करने वाले को नियंत्रण करने के लिए पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी, हालांकि कुल मिलाकर कर स्थिति नियंत्रण में रही।

गत रात्रि बुधवार को 8 बजे के करीब चक्रोई मोड़ पर बीच सड़क में मृतक के शव को रखा गया था और आज गुरुवार को 4 बजे के करीब धरना प्रदर्शन का सिलसिला चलता रहा। पूरा दिन अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जम्मू अनसूया जम्वाल , एस पी हेडक्वार्टर जम्मू अन्ना सिन्हा, एस डी एम अनुराधा ठाकुर, एसडीपीओ सरदार गुरमीत सिंह, थाना प्रभारी विक्रम सिंह आदि पुलिस प्रशासन पदाधिकारी व अन्य लोग गांव चकरोही में पुलिस हिरासत में मारे गए युवक की मौत को लेकर धरना प्रदर्शन करते परिजनों वाले लोगों को सांत्वना देते रहे।

मृतक की माता जीतो देवी, बदहवास में अपने मृतक बेटे के शव को कभी निहारती तो कभी विलाप करती रही। प्रदर्शनकारी चक्रोई चौकी प्रभारी और उनके साथ तैनात सभी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की माँग पर अड़े रहे। इस मौके पर मृतक उत्तम चंद के शव के आस पास मौजूद लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन भी किया। वहीं तीन बजे के करीब पुलिस प्रशासन ने उन्हें पूर्ण आश्वासन दिया कि उनकी तमाम मांगों को मान लिया गया है इसके उपरांत परिजनों ने अपना धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया।

वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए एडीसी जम्मू जम्मू अनसूया जम्वाल ने बताया कि ऊतम चंद की कथित हत्या मामले में जो भी शामिल पाया जाएगा, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी संदर्भ में हमने चकरोई पुलिस चौकी का पूरा स्टॉफ ट्रांसफार करवा दिया है। उनमें अधिकतर को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा आरोपियों के खिलाफ जरूरी एफ आई आर भी दर्ज की जाएगी। इसके अलावा इन्सानियत के तौर पर पीडि़त परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

इस मामले में जांच कमेटी द्वार जल्द ही कोई नतीजा सबके सामने लाया जाएगा। बिना पक्षपात के दोषियों के खिलाफ इंक्वायरी होगी। हर पहलु को ध्यान में रख कर पीडि़त परिवार को इंसाफ दिलाने हेतु पर्याप्त कदम उठाए जाएंगे। वहीं स्थानीय विधायक ने अपनी तरफ से प्रभावित परिवार को आश्वासन दिया कि वे उनके परिवार से 2 सदस्यों को सरकारी अस्थाई नौकरी व वित्तीय सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें