श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार शाम आतंकवादियों ने एक दुकानदार को गोली मारकर घायल कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग जिले के मरहामा में रात करीब नौ बजे आतंकवादियों ने अकीब अहमद दार (31) पर गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि दार को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। पुलिस ने घटना का संज्ञन लिया है।
