Last Updated: November 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर के सांबा में अपनी ही राइफल से चली गोली लगने से सैन्यकर्मी की मौत

May 18, 2025

जम्मू-कश्मीर के सांबा में अपनी ही राइफल से चली गोली लगने से सैन्यकर्मी की मौत

सांबा/जम्मू: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक चौकी के अंदर रविवार को एक सैन्यकर्मी की सरकारी राइफल से चली गोली लगने से मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि तेलंगाना निवासी 28 वर्षीय जवान सीमा चौकी सरोज पर संतरी ड्यूटी पर तैनात था, तभी उसकी सरकारी राइफल से चली गोली उसे लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना शाम साढ़े चार बजे हुई और शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि जवान ने आत्महत्या की है। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि यह कदम उठाने के मकसद का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आगे की जानकारी का इंतजार है।

 

ये भी पढ़ें: IPL 2026: पंजाब किंग्स की गुजरात टाइटंस से भिड़ंत आज, जानें कौन किस पर भारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें