Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

घर में पंखे से लटकता पाया गया एक युवक

March 24, 2023

घर में पंखे से लटकता पाया गया एक युवक

श्रीनगर : शोपियां जिले के डोमपोरा कीगम इलाके में गुरूवार सुबह एक युवक को उसके अपने ही घर में पंखे से लटकता हुआ पाया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि डोमपोरा के रहने वाले एक युवक को गुरुवार सुबह उसके परिवार के सदस्यों ने घर में छत के पंखे से लटका पाया। उन्होंने कहा कि इस घटना के संबंध में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया से यह आत्महत्या का मामला लगता है जबकि युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। किन्हीं कारणों से युवक के नाम की पुष्टि नहीं की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें