Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

AAP का राष्ट्रीय पार्टी बनना,Arvind Kejriwal की नीतियों की सफलता का प्रमाण: Raj Kumar Goyal

April 12, 2023

AAP का राष्ट्रीय पार्टी बनना,Arvind Kejriwal की नीतियों की सफलता का प्रमाण: Raj Kumar Goyal

जम्मू: वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों से ठीक पहले आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने को ऐतिहासिक क्षण बताते हुए पार्टी के ट्रेडर्स विंग के संगठन मंत्री राज कुमार गोयल ने कहा है कि इतने कम समय में ही यह उपलिब्ध हासिल कर आम आदमी पार्टी ने साबित कर दिया है कि देश के लोग अरविंद केजरीवाल की नीतियों का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10 वर्षो के भीतर 2 राज्यों में सरकार बनाना और राष्ट्रीय पार्टी के रूप में नामित होने के पीछे आम आदमी पार्टी के हर कार्यकर्त्ता की जी तोड़ मेहनत है। पार्टी की नीतियों ने आम आदमी खासकर गरीब वर्ग के लोगों को आकर्षित किया है।

लोग आम आदमी पार्टी की सरकार में अपने बच्चों का भविष्य सुनहरा महसूस कर रहे हैं। असल मायने में लोगों का विकास अब जाकर आम आदमी पार्टी ने शुरू किया है। राजनीतिक दलों के नेता केवल अपना हित देखते थे और गरीब के बच्चे के लिए कोई नहीं सोचता था, लेकिन आम आदमी पार्टी ने ऐसी व्यवस्था शुरू की, जिसमें अमीर और गरीब के बच्चे एक ही स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और सभी को सरकारी अस्पतालों में बेहतर उपचार मिल रहा है। लोगों को मुफ्त में मूलभूत सुविधाएं दी जा रही हैं और इतना कुछ करने के बावजूद भी सरकार मुनाफे में चल रही है। गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश के गरीब और आम व्यक्ति की पार्टी है। लोगों को इस पार्टी को ज्यादा से ज्यादा समर्थन देकर कामयाब बनाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें