Site icon Dainik Savera Times

Scooty पर जाते समय हादसा, Truck की टक्कर से बेटे की मौत

हीरानगर: जम्मू- पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग घगवाल बस अड्डे पर रविवार को स्कूटी सवार पिता-पुत्र को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे 26 वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को पकड़कर थाने में खड़ा कर दिया और चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस जानकारी के मुताबिक गुड़ा जट्टा निवासी त्रिलोक सिंह अपने 26 वर्षीय बेटे शुभम सिंह के साथ स्कूटी पर जा रहे थे। इतने में जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जम्मू से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें शुभम सिंह और पिता त्रिलोक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एक्सीडेंटल अस्पताल घगवाल में पहुंचाया। जहां उपचार के बाद डॉक्टरों ने शुभम सिंह को मृत घोषित कर दिया और त्रिलोक सिंह को जीएमसी जम्मू रैफर कर दिया। वहीं मृत शुभम सिंह को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल सांबा भेज दिया।

Exit mobile version