Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

आर्थिक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 6.6 फीसदी सालाना बढ़ी बिजली की खपत

April 13, 2023

आर्थिक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 6.6 फीसदी सालाना बढ़ी बिजली की खपत

जम्मू कश्मीर में बिजली की खपत सालाना 6.6 फीसदी की दर से बढ़ रही है। वहीं, पिछले एक दो साल से बिजली उत्पादन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले ही बिजली की अघोषित कटौती का सिलसिला जम्मू में शुरू हो चुका है। हालांकि इस मामले में बिजली विभाग का कहना है कि बिजली की खपत में तेजी से हो रही सालाना बढ़ोतरी को नियंत्रण में लाने के लिए सौ फीसदी स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी गई है। स्मार्ट मीटर लगेंगे तो बिजली प्रयोग के हिसाब से बिल देना पड़ेगा। ऐसे में उपभोक्ता बिजली प्रयोग भी विवेकपूर्ण तरीके से करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें